
बिहार की राजनीति में आज सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है। करीब दो दशकों तक बिहार की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नया नेता चुना गया है, जिसके साथ ही वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह राज्य के इतिहास में पहली बार होगा जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा। पूरी डिटेल्स के लिए वीडियो देखें।
सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर: राजधानी पटना में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चली लंबी बैठक के बाद, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। देखते ही देखते, उपस्थित सभी विधायकों ने मेज थपथपाकर इस प्रस्ताव का पुरजोर स्वागत किया। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि बिहार की सत्ता का नया केंद्र अब सम्राट चौधरी होंगे।
बिहार की राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपकर एक बड़े अध्याय का अंत कर दिया है। चर्चा है कि नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं या राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। उनके इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन और जेडीयू-भाजपा के पुराने समीकरण अब पूरी तरह बदल चुके हैं।
Read: https://thejanpanchayat.com/bihar-new-cm-nitish-kumar-resigns-live/